वैभव ने अधिशाषी अधिकारी परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर के होनहार युवा वैभव कांडपाल ने अधिशाषी अधिकारी परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वैभव नगर के जाखनदेवी मंदिर परिसर में रहते हैं। उनकी मिली सफलता पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने 26 नवंबर 2023 को इसकी लिखित परीक्षा कराई थी। शुक्रवार को इसका परीक्षा परिणाम घोषित किया है। पहला स्थान हासिल करने वाले वैभव की प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा लोहाघाट के शिशु मंदिर व विवेकानंद कालेज में हुई।

उन्होंने पंत विवि से 2017 में इलेक्ट्रोनिक्स एंड कंम्यूनिकेशन में वीटेक किया। इसके बाद टी सी एस कंपनी में जाब कर रहे हैं। पिता राजेंद्र प्रसाद कांडपाल कुमाऊं मंडल विकास निगम में प्रबंधक रहे हैं जबकि मां लीला कांडपाल जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवक्ता हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता व चाचा गिरजा कांडपाल के प्रोत्साहन को दिया है। वहीं कहा है कि इसको वह मां याक्षणीे देवी( जाखनदेवी) व गोल्ज्यू का आशीर्वाद मानते हैं। उनका कहना है कि मां जाखनदेवी के पुजारी रहे उनके दादा स्व पूरन चंद्र कांडपाल का आशीर्वाद भी उनके साथ रहा है। हालांकि वैभव सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह उपलब्धि पहला पड़ाव है। वैभव की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119