ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ग्राम मझोला निवासी राजा राम(42) पुत्र राम बहादुर देर शाम  रेल गाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कलेक्टर फार्म गेट संख्या 15सी पर दर्दनाक हादसा हुआ। युवक किसी कार्य से कलेक्टर फार्म गया था। उसी दौरान टनकपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन संख्या 05392 की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

घटना के बाद ट्रेन काफी समय तक क्रासिंग पर रुकी रही। जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने पंचनामा भरकर खटीमा पोस्मार्टम हाउस भेज दिया। मृतक अविवाहित था। अचानक की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके कांस्टेबल हरेंद्र थापा रवि कुमार आदि। मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119