भांजी से चुपके चुपके बात करने से नाराज मामा ने युवक को नाई की दुकान में ले जाकर किया गंजा

खबर शेयर करें 👉

देवभूमि उत्तराखंड में भी नए-नए चौंकाने वाले मामले आते रहते हैं, यहां काशीपुर के सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने युवक और उसके साथियों पर अपनी नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ कर जबरन साथ ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी पक्ष के एक युवक ने भी नाबालिग के मामा पर सिर मुंडवाकर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरवरखेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि 25 अगस्त को मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के तिराहे के पास गुलड़िया गांव निवासी नाजिम अपने दोस्तों के साथ उसकी नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई


इसका उसने विरोध किया तो नाजिम मारपीट करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाजिम और उसके दोस्तों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी अनस पुत्र अफसर अली ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की दोपहर वह मजरा से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान डिजाइन सेंटर के पास उसकी एक दोस्त मिल गई और वह उससे बातें करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


इसी दौरान गांव सरवरखेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने उसे जबरन पास के सैलून में ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। अनस का आरोप है कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है। उसने इस मामले में तहरीर भी दी है। पुलिस ने अनस की तहरीर के आधार पर नाबालिग लड़की के मामा के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119