फिर चर्चा में आया वन निगम, एमडी ने किए अफसरों के तबादले, अध्यक्ष ने कराए निरस्त

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विवादों में रहने वाले वन निगम में तबादले का एक आदेश फिर चर्चा में हैं। प्रभारी एमडी ने क्षेत्रीय प्रबंधक और छह प्रमुख डीएलएम के तबादले कर दिए, लेकिन अध्यक्ष ने 24 घंटे के भीतर तबादलों को निरस्त करा दिया। अब दोबारा संशोधन के साथ तबादला सूची जारी होगी। वन निगम के प्रभारी एमडी केएम राव ने 27 जनवरी को डीएलएम रामनगर शेर सिंह को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल के पद पर तैनाती के आदेश किए। इस पद पर आईएफएस आकाश वर्मा अभी तक कार्यरत थे। पिछले दिनों जाखन नदी में खनन कांटे के टेंडर में अनियमितता की शिकायत के बाद अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने एमडी को उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

वहीं प्रभारी एमडी ने 27 जनवरी को ही डीएलएम खनन रामनगर धीरेंद्र बिष्ट, डीएलएम लौगिंग अल्मोड़ा रामकुमार, डीएलएम खनन हरिद्वार सत्यपाल रावत, डीएलएम लौगिंग चकराता प्रमोद कुमार, डीएलएम लौगिंग टोंस विक्रम रावत और डीएलएम लौगिंग बागेश्वर ऊषा पुरी का भी तबादला कर दिया, लेकिन 28 जनवरी की शाम ये सभी तबादला आदेश अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने निरस्त करवा दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद


बताया जा रहा है कि तीन फरवरी के बाद दोबारा आरएम और डीएलएम के संशोधित तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। इसे लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है। प्रभारी प्रबंध निदेशक केएम राव का कहना है कि तबादले किए गए थे, लेकिन उनमें कुछ संशोधन होने हैं। इसके चलते उन्हें अभी निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही नए सिरे से लिस्ट बनाकर तबादले किए जाएंगे। वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि प्रभारी एमडी ने आरएम और कुछ डीएलएम के तबादले किए थे, लेकिन मैंने वे निरस्त करवा दिए। अभी कुछ डीएलएम इसी माह रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में दोबारा तबादले करने पड़ते। ऐसे में सारी लिस्ट में बदलाव होते। उनके रिटायर होने पर तीन फरवरी के बाद दोबारा तबादले किए जाएंगे। कुछ बड़े पदों पर भी बदलाव हो सकता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119