चोरी हुए ऑटो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने चोरी हुआ ऑटो 24 घंटे में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक गुप्ता का कहना था कि शनिवार रात उसने अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह ऑटो गायब मिला। शिकायत पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर ऑटो की तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीवी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरुण सागर व सुनील रावत निवासी भोटिया पड़ाव को कुल्यालपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कमल पांडे, संजीव राज शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन