पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को कॉल के जरिए मिली। पुलिस के मुताबिक, उनके पास धमकी भरे दो कॉल आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने फौरन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है। डीसीपी/बाहरी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि कल बुधवार सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी लोकेशन नांगलोई इलाके में मिली है। फिर सुबह 10:54 बजे, उसी कॉलर ने 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और एचएम अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी