अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूली 23 वर्षीय विवाहिता
अज्ञात कारणों के चलते एक 23 वर्षीय विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई।परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 7 निवासी भुवन दास की 22 वर्षीय पत्नी सुमन दास बुधवार सुबह 11बजे के करीब घर में कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करके टीने की छत मे लगी लोहे के एंगल पर फंदा लगाकर झूल गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो विवाहिता कमरे मे फंदे पर लटकी थी। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान उसके पति कहीं गांव में गया हुआ था। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की शादी 5 साल पूर्व हुई थी। जिस कारण नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा एएसआई गीता भाकुनी तथा एसआई गिरीश पंत की संयुक्त टीम ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा