मुखानी क्षेत्र में फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार-

खबर शेयर करें

02 अद्द तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद-

हल्द्वानी। विगत दिनों मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही तत्काल पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्ययन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।


आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में 26.04.2021 को भूमि से संबन्धित 107/116/116(3) दप्रसं तथा 23.06.2021 धारा 145 दप्रसं की रिपोर्ट मा. न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/यातायात, हरवंशसिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखानी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पत्नी की मौत से पति को लगा सदमा, पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद पति ने भी प्राण त्यागे


जिसमें शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह, अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अद्द तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया है। तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। गिरफ्तारी टीम में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी, उपनिरीक्षक भोपाल राम, संजय, नीरज चौहान, बबीता मेहरा,कानि भूपेन्द्र सिंह, श्याम डांगी, भगवत परिहार, प्रेम तोमक्याल आदि थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119