धौलछीना घी भात के लिए प्रसिद्ध व्यापारी मदन सिंह बिष्ट का निधन-व्यापार मंडल व क्षेत्रवासियों ने किया शोक व्यक्त-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित होटल व व्यवसायी सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह बिष्ट का 82 वर्ष में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। धौलछीना (काचूला) निवासी श्री मदन सिंह लंबे समय से होटल व्यवसाय से जुड़े थे वह अपने पीछे पत्नी, 3 पुत्र तथा एक पुत्रियी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर नगर के व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आदि ने गहरा शोक जताया है।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मदन सिंह घी भात के नाम से मशहूर थे मदन सिंह ने जब होटल की शुरुआत की तब धौलछीना मै ₹4 डाइट भोजन मिलता था। जो गरीब और भूखे लोगों को मुफ्त में भी भोजन कराया करते थे जिनका सामाजिक क्षेत्र में कई उदाहरण आज क्षेत्र में है। बचपन से क्षेत्र का सबसे पुराना ढाबा लंबे समय से सफलता पूर्वक चला रहे थे। जिन्होंने धौलछीना क्षेत्र को खाने के नाम पर एक विशेष पहचान दी। दिवंगत मदन सिंह मृदु भाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी थे।
निधन पर धौलछीना नगर में शोक छा गया। व्यापारियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी परिवार को दुख की घड़ी में सांत्वना दी जागेश्वर श्मशान घाट में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष धीरज गैला कोटी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत समेत कई व्यापार मंडल के जनप्रतिनिधियों वह सामाजिक लोगों समेत कई गांव के लोगों ने मदन सिंह की अंतिम यात्रा में भाग लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार