तीन दोस्तों ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर- तीनों अस्पताल में भर्ती-

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। तीन युवकों ने अज्ञात कारणों के चलते कोतवाली से महज़ 50 मीटर दूर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत गंभीर होने पर लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रविवार की शाम मोहल्ला बम्बाघेर निवासी मोनिस, पूछड़ी निवासी आदित्य, टांडा निवासी फैजान तीनों लंबे समय से दोस्त हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

रविवार को तीनों दोस्तों ने कोतवाली से 50 मीटर दूर काशीपुर बस अड्डे के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं तीनों युवकों ने  कई युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते तीन युवकों ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया।तीनों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया कि ज़हर क्यों खाया इस मामले में जानकारी ली जा रही हैं।परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119