मंगल पड़ाव में घर में घुसे चोर को किया पुलिस के हवाले
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में एक घर में घुसे चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जानकारी के अनुसार कालाकोटी कंपाउंड, मंगल पड़ाव निवासी प्रताप जायसवाल पुत्र बृजलाल जायसवाल के घर बीती रात एक चोर घुस आया। चोर घर से एक हजार रूपये की नगदी व मोबाइल फोन चुराकर भाग रहा था कि तभी गृहस्वामी की नजर उस पर पड़ गई।
इस पर उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और चोर को दबोच लिया गया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गये चोर ने अपना नाम रमेश सरकार पुत्र रामू सरकार निवासी सिडकुल, सितारगंज बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले मे कार्रवाई में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे