स्कूटी सवार तीन युवक पुल से गिरे, हालत गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शुक्रवार को घटगाड़ पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार थे, जो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में घायल युवकों की पहचान राजू, राम और लोक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं और इन दिनों द्वाराहाट में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

जैसे ही हादसे की सूचना मिली, द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताई और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

पुलिस के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहे थे और पुल के पास स्कूटी का नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर नाराज़गी जाहिर की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119