चोरी की 10 बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना पंतनगर और सिडकुल चौकी की टीम ने चोरी की दस बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं एसएसपी ने बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा है। रविवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सिडकुल इलाके में खड़ी बाइक लगातार चोरी हो रही थीं। इस पर एसएसपी ने थाना पंतनगर और सिडकुल चौकी की एक टीम का गठन किया। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

शनिवार को पुलिस टीम ने सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक बाइक दिखाई दी। पुलिस को देख बाइक चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम दीपक शर्मा निवासी राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप बताया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी हुई चोरी की दस बाइकें बरामद कीं। साथ ही आरोपी के एक अन्य साथी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी अजय सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119