किच्छा में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
रुद्रपुर। ग्राम गोकुल नगर में एक राजमिस्त्री का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम नूरपुर गडरिया बाग निवासी अफराज (21 वर्ष) पुत्र मुख्तयार राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार सुबह उसका शव गोकुल नगर लाइन पार पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर