दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, भारत से ले जा रहे थे नेपाल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

महाराजगंज में जिला पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की एक संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर सामलिक इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान सत्यम मद्धेशिया और आशीष पासवान सोनौली के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानीय निवासी हैं, जिन्हें बुधवार रात नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया । उनके मुताबिक इन दोनों के पास से 200 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया। सिंह ने कहा कि आरोपी यह हेरोइन सौंपने के लिए भारत से नेपाल जा रहे थे, जिसकी कीमत वैश्विक बाजार में लगभग दो करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि उनके संपर्कों और जब्त किए गए मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119