दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। सिडकुल फेज दो के पास दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत हो गयी। जबकि दो सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। गुरुवार की रात्रि में सिडकुल फेज-2 के पास हादसा हुआ। 108 से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल ज्ञान प्रकाश पुत्र मलखान सिंह निवासी जवेदा जवेदी नवाबगंज की मौत हो गयी। ज्ञान प्रकाश की शादी वर्ष 2021 में शादी हुई थी। उसका दो वर्ष का बेटा भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

बाइक में बैठे धर्मेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। धर्मेंद्र को हायर सेंटर भेज दिया गया है। डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि तीन घायलों को सितारगंज अस्पताल में लाया गया था। इसमं एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी थी। एक अन्य घायल का नाम मुकेश तिवारी पुत्र शिवदत्त निवासी मीरगंज बरेली निवासी सिद्ध गब्र्यांग को हायर सेंटर रिफर कर दिया। एसआई सुरेंद्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119