33 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार
किच्छा। पुलिस ने दो आरोपियों को नशीले इंजेक्शनों के साथ दबोचा है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने नगर की बलवन्त कॉलोनी रोड पर स्थित सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बनी झोपड़ी से दो व्यक्तियों को नशे के इन्जेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। राकेश शर्मा पुत्र शशि भूषण शर्मा निवासी आजाद नगर और सोनू कुमार पुत्र परमोद निवासी पावर हाउस किच्छा से पुलिस ने 33 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे चलते-फिरते लोगों को नशे के इंजेक्शन बेचते हंै। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय पेशी के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम में बृजमोहन पोखरिया, जगमोहन नेगी, दीपक बोरा आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप