रुद्रपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटना दो की मौत
रुद्रपुर। शनिवार की रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुभाष कालौनी निवासी याकूब अपने दोस्त मनोज के साथ हल्द्वानी से कार से गया था। वह दोस्त के साथ शनिवार की रात करीब 11 बजे रुद्रपुर वापस आ रहा था। कार उसका दोस्त मनोज चला रहा था। पारले चौक के पास कार सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। जब तक दोनों घायलों को कार से निकाला जाता, तब तक याकूब ने दम तोड़ दिया था, जबकि घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरा हादसा जाफरपुर के पास हुआ। मृतक याकूब आवास-विकास में सैलून चलाता था। गदरपुर निवासी शुभम् शर्मा साढ़े दस बजे करीब बाइक से अपने घर जा रहा था, जब वह जाफरपुर के पास पहुंचा तो पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर भाग गया, जो इंदिरा चौक के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जें में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर