दिनेशपुर में फैक्ट्री के मजदूर ने फांसी लगा दी जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निकटवर्ती गांव रामबाग निवासी टेंपो चालक धीरेंद्र दास का छोटा पुत्र शुभम दास (22 वर्षीय) का शव रविवार सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे से लटका पाया गया। पिता ने बताया कि शनिवार देर रात शुभम घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह दस बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर भीतर झांककर देखा तो शुभम छत में लगे लोहे के कुंडे से फंदे पर लटका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला। आवश्यक कारवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से शांत रह रहा था। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना संभव होगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119