छापामारी में अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल सील
काशीपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देश पर एसडीएम ने तीन निजी अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने अनियमितता मिलने पर दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। शुक्रवार को एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ बेरिया रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल और बॉम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापा मारा। इस दौरान सेवा और न्यू लाइफ हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर दिखाई नहीं दिया और अस्पताल में अनियमितताएं भी पाए गईं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की, जिसमें अस्पताल के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए। जिसके चलते एसडीएम दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है।
इधर, केयर हॉस्पिटल और बॉम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज और अस्पताल में डॉक्टर तैनात दिखाई दिए। उन्होंने हॉस्पिटल के संचालक को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे फर्जी अस्पतालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट