सोशल मीडिया में फायरिंग के दो वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज  

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फायरिंग की एक नहीं बल्कि दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैम्प का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें लाठी डंडे, पत्थरबाजी व तमंचा लहराने के बाद अलग-अलग दो बार फायरिंग करते हुए बदमाश देखे जा रहे हैं। यह वीडियो होली की बताई जा रही है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने सात नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

मुकदमा दर्ज करने के बाद अब तक फायरिंग करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस ने पीडि़त नितिन गंगवार की तहरीर के आधार पर सात नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि मामूली कहासुनी के बाद हुए समझौते के बाद फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग लाठी, डंडों, तलवार व तमंचे से लैस होकर आ गये और उन्होंने पीडि़त की जमकर धुनाई लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

इतना ही नहीं इसमें सोनू जुड़ी नामक व्यक्ति ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग भी की। बाद में तमंचा लहराते आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में ब्रजेश गुप्ता उर्फ मदारी, संजय चौहान, विष्णु सागर, सोनू जूड़ी, यश चैहान, रोहित सरकार, बन्टी कोहली समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। रुद्रपुर सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि एक फायरिंग की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीडि़त की तहरीर पर नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119