आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसी -धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहीं एक ही परिवार की   तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती क  राया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

गुरुवार को पहेनिया निवासी रंजू देवी (35) पत्नी कुलदीप सिंह, विजय लक्ष्मी   (40) पत्नी संतोष सिंह राना एवं श्रीमंती (48) पत्नी फिरोज सिंह राना अपने खेत में धान की   रोपाई कर रही थी। तभी अचानक चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आक  ाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। कुछ दूरी पर अन्य ग्रामीण भी धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आकाशीय बिजली से झुलसी महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ.मनी पुनियानी ने बताया कि महिलाओं की हालत स्थिर है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119