लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती को लेकर मुख्य अधिशासी अभियंता से मिले पूर्व प्रधान
हल्द्वानी। लो वोल्टेज और बार-बार कटौती को लेकर निवर्तमान ग्राम प्रधान मुख्य अधिशासी अभियंता से मिले।। बरेली रोड में लगातार चल रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर निवर्तमान ग्राम प्रधान मुख्य अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह गुंजयाल से मिले और ज्ञापन दिया। मुख्य अभियंता एक शिकायत को लेकर बरेली रोड पर आए हुए थे जिसमें प्रधानों को पता चलते ही गोरापड़ाव में उनको घेर लिया और लगातार बिजली कटौती लो वोल्टेज के समस्या को दूर करने के लिए कहा प्रधान द्वारा यह भी कहा गया मोटाहल्दू में एक फीडरर बना हुआ है लेकिन मीनि औद्योगिक क्षेत्र से लाइन पास नहीं हो पाने के कारण कई समय से रोका गया है।

इस विषय पर उन्होंने आश्वासन दिया शीघ्र ही समस्या दूर होगी। पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की कमी, विद्युत पोलों की कमी और घनी गलियों में केबिल तार की कमी से ग्रामीण लगातार परेशान हैं। मौके पर उपस्थित मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह को निर्देशित किया गया मौके पर सहायक अभियंता पुष्कर सिंह मेहरा, प्रधान रुक्मणी नेगी, सीमा पाठक, भास्कर भट्ट, रामलाल, केशव पंत, बाला दत्त लोशाली, समाजसेवी कीर्ति पाठक ,दर्फान सिंह मेहरा, कैलाश भट्ट ,गौरव भट्ट आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न