नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रविवार को उपशिक्षा अधिकारी चमोली एवं परिजनों ने कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरीर दी गई कि एक शिक्षक, निशार अहमद सिद्दकी पुत्र इक़बाल अहमद निवासी ग्राम झंगोर हरमनी, नारायणबगड़ थाना थराली जनपद चमोली उम्र 48 वर्ष स्कूल में पडने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

तहरीर के आधार पर कोतवाली जोशीमठ में आरोपी निशार अहमद सिद्दकी के विरूद्ध धारा- 354 (क)भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक पूनम खत्री को सौपी गई। प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट के नेतृत्व में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने सीआईयू यूनिट चमोली एवं सर्विलांस सेल की टेक्निकल टीम की मदद से निशार अहमद सिद्दकी को रविवार को कोठियालसैण चमोली से गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119