गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
रामनगर। जिला मुरादाबाद से पांच युवक मंगलवार की दोपहर रामनगर से कुछ दूरी पर स्थित गर्जिया देवी मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। इसी बीच मंदिर में दर्शन के बाद यह युवक मंदिर की तलहटी में स्थित कोसी नदी में नहाने लगे। जिसके बाद दो युवक पानी के गहरे कुंड में डूब गए दोनों युवकों को डूबता देख साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी गर्जिया चौकी पुलिस को देते के साथ ही उन्हें कुंड में खोजने की कोशिश की कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को बेहोशी की हालत में पुलिस के सहयोग से पानी के कुंड से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में गर्जिया पुलिस चौकी के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में मुरादाबाद निवासी आशीष ठाकुर उम्र 19 वर्ष और सूरज यादव 18 साल की मृत्यु हो गई उन्होंने बताया कि इस संबंध में साथ में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।शवो का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर