Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। रविवार देर शाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या यूके04एएन-5112 पर सवार दो युवक नगला की ओर से लालकुआं आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंची, तभी लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर संख्या यूपी25एफटी-1983 ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम, दौलतपुर, गौलापार, जनपद नैनीताल, तथा दीक्षित बिष्ट (24 वर्ष), पुत्र किशन सिंह, निवासी भवाली के रूप में हुई है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद यातायात को भी सामान्य कराया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119