UK-पवित्र छड़ी यात्रा पहुंची जागेश्वर धाम -संतों और श्रद्धालुओं ने की विधिवत पूजा-अर्चना
अल्मोड़ा। पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से संचालित पवित्र छड़ी यात्रा के द्वितीय चरण में यात्रा जागेश्वर धाम पहुंची। पवित्र छड़ी के धाम पहुंचने पर संतों, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर समूह के विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा।
यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने जागेश्वर मंदिर के साथ ही हनुमान मंदिर, पुष्टि देवी मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, कुबेर मंदिर और चंडिका मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कुबेर कुटिया में पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि, श्रीमहंत शंकर गिरि, छड़ी महंत पुष्कर गिरि, नरेंद्रानंद गिरि, पशुपति गिरि, थानापति अमृत पुरी, तूफान गिरि, बंशी बाबा, प्रकाश चंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी कमित जोशी सहित अनेक संत, पुजारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKNews-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप -इमीग्रेशन कार्यालय सील
Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक