कुम्भ से लौट रहे सितारगंज के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

कुम्भ से लौट रहे सितारगंज के दो युवकों की शुक्रवार को शाहजहांपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी। दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वार्ड एक के सभासद सतीश उपाध्याय ने बताया कि वार्ड एक चिंतीमजरा निवासी 25 वर्षीय दीपू यादव पुत्र मायाराम अपने छह साथियों के साथ 25 फरवरी को प्रयागराज कुम्भ में स्नान करने गये थे। उनके साथ वार्ड आठ निवासी सुनील समेत छह अन्य लोग थे। शुक्रवार की तड़के सीतापुर के पास कार ट्रक से टकराकर डिवायडर पर चढ़कर पलट गयी। हादसे में दीपू यादव व 28 वर्षीय सुनील की मौत हो गयी। कार में पांच अन्य सवार घायल हो गये। दो सवार अस्पतालों में भर्ती है। जिसमें एक की हालत गम्भीर बतायी जाती है।

हादसे में मृतक दीपू यादव पांच बहिनों का इकलौता भाई था। चार बहिनों की शादी हो चुकी है। वह अपने माता-पिता व बहिन के साथ रहता था। दीपू सितारगंज के निजी चिकित्सालय में नौकरी करता था। दीपू की शादी नहीं हुई है। माता-पिता बुजुर्ग हैं। घर में कमाने वाला इकलौता था। उधर सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज सागर के दो भाई व बहिनें हैं। सुनील निजी कार्य के साथ नौकरी भी करता था। सुनील अविवाहित था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119