पहचान छिपाकर पिथौरागढ़ की युवती से दुष्कर्म, अगवा करने का प्रयास
हरिद्वार। युवती ने गैर समुदाय के युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पहचान उजागर होने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
मूलरूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली युवती ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले वह जगजीतपुर क्षेत्र में किराए पर रहती थी। बताया कि आठ माह पहले उसकी पहचान हर्ष नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि हर्ष ने नजदीकी होने पर उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि पिछले माह उसे पता चला कि आरोपी हर्ष का असली नाम अफसान निवासी गाडोवाली, पथरी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित