uk…चमोली में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप -पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली। विकासखंड के सेनू गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेनू गांव निवासी ज्योति (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे के हुक से चुन्नी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद से ही महिला की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। अब मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चकले के पीछे छिपाकर रखी थी स्मैक -60 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम सेनू गांव पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...अभियोजन मामलों में देरी पर मुख्य सचिव सख्त -जघन्य अपराधों में तेजी से न्याय दिलाने के निर्देश

पुलिस के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में निजी नौकरी करता है। ज्योति की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्ष का बेटा और दो वर्ष की बेटी शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना बताए चली गई अस्पताल में भर्ती महिला, प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना

महिला की संदिग्ध मौत के बाद से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119