उत्तराखंड : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला -एक की मौत, दूसरा गंभीर
किच्छा। हल्द्वानी-किच्छा मोटर मार्ग पर मंगलवार रात बैनी मजार के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार खुरपिया किच्छा निवासी 25 वर्षीय बहादुर पुत्र मोहन और वार्ड नंबर-3 सिसई निवासी 23 वर्षीय हरि शंकर उर्फ हरवैष बाइक से जा रहे थे। बैनी मजार के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किच्छा पहुंचाया। चिकित्सकों ने हरि शंकर उर्फ हरवैष को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहादुर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है।
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद हल्द्वानी-किच्छा मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी
uttarakhand-चकले के पीछे छिपाकर रखी थी स्मैक -60 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार