UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। स्टील प्लांट की मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक युवक से 5 लाख 10 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

ग्राम चारूबेटा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने दिल्ली के मुंडका स्थित मैसर्स स्टील फैब मशीनरी के संचालक आनंद और ओमप्रकाश के माध्यम से मशीन खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए उसने कुल 5 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया। इसमें 10 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से और पांच लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के जरिए आरटीजीएस से दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

आरोप है कि पूरी रकम का भुगतान करने के बावजूद फर्म ने तय शर्तों के अनुसार मशीनें उपलब्ध नहीं कराईं। इसके बाद आरोपियों की ओर से अतिरिक्त रकम की मांग की जाने लगी। सुनील कुमार के अनुसार, जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

मामले में कोतवाली पुलिस ने आनंद, ओमप्रकाश और नीतीश पांडे निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, मुंडका, बाहरी दिल्ली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119