बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
हल्दूचौड़ (लालकुआं)। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं देने और पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 की रात चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीरू पुत्र नत्थू लाल, निवासी माली नगला, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 35 वर्ष से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा सही जानकारी नहीं देने और पुलिस के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 172(2) के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान की गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज