स्वरोजगार के महत्व को समझने लगे है वनराजी-

खबर शेयर करें 👉

अस्कोट : महेश पाल

: अर्पण संस्था के सहयोग से उपलब्ध हुयी मल्टीपरपज चक्की-

: किमखोला के वनराजी रतन सिह के साथ 46 परिवारों को मिलेगा लाभ-

वनराजी समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिऐ लम्बे समय से कार्य कर रही अर्पण संस्था ने अब वनराजी समुदाय को स्वरोजगार से जौड़ने का प्रयास शुरु कर दिया है। अर्पण संस्था की सचिव रेणू ठाकुर का कहना है कि रोजगार वनराजीयो के लिऐ मुख्य समस्या है।ये आज भी अपने पारम्परिक तरीको को छोड़ने को तैयार नही होते इनकी आजीविका आज भी जंगलो पर निर्भर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये


अभी एक्शन ऐड के सहयोग से अर्पण ने किमखोला के वनराजी रतन सिह को मल्टीपरपज चक्की उपलब्ध करायी है जिसमे गेहूं,मिर्च,मसालें व अन्य राशन सामग्री की गांव मे ही कम कीमत मे पिसायी की जा सकेगी और आमदनी भी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

लाभार्थी रतन सिह ने बताया कि वर्तमान मे ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर जौलजीबी से राशन ले कर गांव आते हैं फिर साफ सफाई कर उसे पिसवाने वापस जौलजीबी जाना पड़ता है जिससे समय बर्बादी के साथ-साथ पैसा खर्च भी अधिक होता है।
अर्पण संस्था के इस सहयोग से गांव मे चक्की लगने से ग्रामीणो को सस्ती पिसायी मिल जायेगी और एक परिवार को प्रत्यक्ष रोजगार से भी जोड़ा जा सकेगा जिससे अन्य लोगो मे भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119