नैनीताल होटल में पत्नी के साथ रुके टूरिस्ट की मौत-
नैनीताल। यहां एक होटल में ठहरे 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद पहली बार घूमने आया था। दोनों की 20-25 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर अंतर्गत टांडा बादली निवासी 30 वर्षीय तजम्मुल हसन अपनी पत्नी कौसर जहां के साथ शादी के बाद घूमने आया था और यहां रुका था।
सुबह करीब पांच बजे तजम्मुल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो कौसर ने शोर मचाया। इस पर होटल के मालिक शुभम व होटल कर्मी मो. ताहिर तत्काल उसे लेकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंची कोतवाली पुलिस मृतक का पंचनामा भरने के साथ जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत