अज्ञात युवक ने गौला पुल से लगाई छलांग -सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत
हल्द्वानी। गौला पुल में गुरुवार दोपहर एक युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह पत्थरों पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार दोपहर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल में लगभग 25 वर्ष का एक युवक गौला पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास मौजूद लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को बाहर निकालने के लिए पोकलैंड को नदी में उतारा। पोकलैंड के जरिये लोग मौके पर पहुंचे तो युवक जिंदा था लेकिन बुरी तरह लहूलुहान था। युवक को तुरंत सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी