शाहजहांपुर से किशोरी को लेकर फरार आरोपी की कार का पीछा करते हुए यूपी पुलिस ने कार को खटीमा में पकड़ा
यूपी के शाहजहांपुर से किशोरी को लेकर फरार आरोपी की कार का पीछा करते हुए यूपी पुलिस ने कार को खटीमा के चारूबेटा गांव में घेर लिया। कार चालक युवक कार को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कार में किशोरी मिली। ग्रामीणों की इसकी भनक लगते ही वहां एकत्र हो गए। यूपी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। शुक्रवार की देर शाम खटीमा-पीलीभीत रोड पर चारूबेटा के पास यूपी नंबर की कार सड़क किनारे रुकी और पीछे पुलिस की टीम पीछा कर रही थी।
कार चालक युवक कार को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कार में पुलिस को किशोरी मिली। पुलिस को देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को पता चला कि एक दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को भगाकर लाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। यूपी पुलिस के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। यूपी पुलिस ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को यूपी पुलिस ने मामले से अवगत कराया और बताया कि उक्त युवक 30 नवंबर की रात्रि किशोरी को भगाकर ले गया। जिसकी तहरीर किशोरी के पिता ने थाना निगोही, जिला शहजहांपुर में दी है। इस पर निगोही थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में युवक व किशोरी की लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए यूपी नंबर की कार को चारूबेटा में पकड़ लिया। यूपी पुलिस ने फरार युवक को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। जहां मामला यूपी के निगोही का निकला और आरोपी के खिलाफ निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के चलते निगोही (शाहजहांपुर) पुलिस युवक व किशोरी समेत वाहन को अपने साथ लेकर चले गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार