शराब के नशे में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला केमो बस चालक गिरफ्तार, बस की सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गरमपानी। शराब के नशे में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले केमू बस के चालक को चौकी पुलिस खैरना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बस को भी सीज कर दिया गया है। विशेष अभियान चलकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 12 वाहन चालकों का चालान कर साढ़े पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

दोपांखी क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर की सूचना पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय टीम मौके की ओर रवाना हुए। जांच में बेरीनाग से हल्द्वानी जा रही बस यूके 04 पीए 0683 के अल्मोड़ा निवासी चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस को भी सीज कर दिया गया। वाहन में सवार करीब बीस यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी आरटीओ हल्द्वानी को कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

शराब के नशे में बस चालक ने भवाली की ओर जा रही कार को भी टक्कर मारी थी। गनीमत रही की कार व बस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। बाद में पुलिस टीम ने हाइवे पर ओवरलोड, बगैर लाइसेंस, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा। 12 चालान कर साढ़े पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119