उत्तराखंड : कहासुनी ने लिया हिंसक रूप -पत्नी ने पति की जांघ में घोंपा चाकू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

घायल पति को नौकरानी की मदद से निजी अस्पताल लेकर पहुंची पत्नी, बाद में दोनों में हुआ समझौता

हल्द्वानी। काठगोदाम की नैनीताल रोड से सटी एक पॉश कॉलोनी में रविवार शाम पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गई। गुस्से में पत्नी ने घर में रखा चाकू उठाकर पति पर हमला कर दिया। चाकू पति की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। पति को लहूलुहान देखकर पत्नी के होश उड़ गए। इसके बाद उसने नौकरानी की मदद से घायल पति को कार से निजी अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया

पुलिस के अनुसार, दंपती में पति मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है, जबकि पत्नी स्थानीय निवासी है। दोनों ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। रविवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। कहासुनी बढ़ने पर पत्नी ने आपा खो दिया और घर में रखा चाकू उठाकर पति पर वार कर दिया। चाकू उसकी जांघ में जा लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद : दो दशक से अदालतों में मामला, नौ सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर

घटना के बाद घायल पति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हालांकि बाद में पति-पत्नी के बीच आपसी सुलह हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  34 साल की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और नवाचार का जश्न

काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119