गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
–पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने पर खुला राज, पति ने किया आत्मसमर्पण
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटकर फ्रिज में छिपाने का आरोप है। पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर घर के फर्श पर महिला का सिर कटा शव मिला, जबकि उसका सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में बरामद किया गया।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई है। वह एक बुटीक में काम करती थी। उसके पति की पहचान रामानुजन गोस्वामी के रूप में हुई है, जो कैब चालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिया और रामानुजन की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। दोनों गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में रहते थे। 6 सितंबर की रात पड़ोसियों ने घर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली।
घर के अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फर्श पर महिला का सिर कटा शव पड़ा था, जबकि तलाशी के दौरान उसका सिर फ्रिज के अंदर प्लास्टिक की थैली में मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि महिला की हत्या घटना से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह थी। पति से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट
34 साल की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और नवाचार का जश्न