उत्तराखंड…फर्जी जमानतनामा पेश कर कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश –आदतन जमानती पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। न्यायालय में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानतनामा प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करने के प्रयास के मामले में तल्लीताल पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) नैनीताल के रीडर नवीन कुमार की तहरीर के आधार पर की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

तहरीर के अनुसार, विशेष न्यायालय द्वारा 24 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अवलोकन के दौरान यह सामने आया कि बाजपुर निवासी संता सिंह पुत्र राम सिंह ने न्यायालय को गुमराह करने और धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानतनामे प्रस्तुत किए।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संता सिंह इससे पहले भी मुकदमा अपराध संख्या 69/2024, सरकार बनाम इमरान में इसी न्यायालय से जमानत ले चुका है। आरोप है कि वह आदतन जमानती है और जनपद ऊधमसिंह नगर के विभिन्न न्यायालयों में रुपये लेकर जमानत लेने का कार्य करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

तल्लीताल कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी संता सिंह निवासी हरसान सेमल हरिपुरा, बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119