उत्तराखंड…फोन पर भेजे लिंक ने लगाया लाखों का चूना –क्रेडिट कार्ड से 1.26 लाख रुपये उड़ाए

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। फोन पर भेजे गए एक लिंक को खोलते ही व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड हैक हो गया और साइबर ठगों ने खाते से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी दिनेश सिंह ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, उनका क्रेडिट कार्ड हैक हो गया और कुछ ही देर में कार्ड से 1.26 लाख रुपये की निकासी कर ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

कुछ समय बाद मोबाइल पर लेनदेन का संदेश आने पर उन्हें साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल मुखानी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

पुलिस की सलाह: किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और बैंक या क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119