उत्तराखंड…भाई से विवाद के बाद युवती ने गौला नदी में लगाई छलांग –लोगों की सतर्कता से बची जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में भाई से कहासुनी के बाद एक 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवती की जान बच गई। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर से आया एक परिवार करीब एक सप्ताह पहले बनभूलपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा था। बुधवार शाम युवती घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह घर से निकलकर सीधे गौला पुल पहुंची और आवेश में आकर नदी में छलांग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती को नदी में कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास से युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला और तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119