उत्तराखंड : बिना बताए चली गई अस्पताल में भर्ती महिला, प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय महिला सोमवार शाम बिना किसी सूचना और चिकित्सकीय छुट्टी लिए अस्पताल से चली गई। मरीज के अचानक अस्पताल से चले जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी पिंकी अपने पति के साथ नैनीताल घूमने आई थी। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच और उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट

बताया गया कि सोमवार शाम पिंकी बिना अस्पताल के चिकित्सकों या स्टाफ को जानकारी दिए और बिना छुट्टी लिए अस्पताल से चली गई। काफी देर तक मरीज के वापस नहीं लौटने पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कहासुनी ने लिया हिंसक रूप -पत्नी ने पति की जांघ में घोंपा चाकू

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराए गए संपर्क नंबर पर मरीज के परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे मरीज को अपने साथ लेकर वापस रामपुर चले गए हैं। इसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119