उत्तराखंड…कीटनाशक निगलने से महिला की मौत –दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के फतेहपुर बेलबसानी गांव में एक 39 वर्षीय महिला की कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार फतेहपुर बेलबसानी गांव निवासी पूरन सिंह ऑटो चालक हैं। वह अपनी पत्नी विमला देवी (39) और दो बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम विमला देवी ने परिवार के लिए खाना बनाने के बाद घर में गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन तत्काल उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के कुछ ही घंटों बाद उनकी मृत्यु हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल महिला द्वारा कीटनाशक सेवन किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119