उत्तराखंड…जंतर-मंतर पर वायरल वीडियो पड़ा भारी –निलंबित सिपाही पर अब बर्खास्तगी की तलवार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी शेर सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने स्पष्ट किया कि आरक्षी शेर सिंह वर्तमान में पिथौरागढ़ में तैनात है और 28 जून 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहा है। उसके खिलाफ अनुशासनहीनता और अमर्यादित टिप्पणी के आरोपों में विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

आईजी ने बताया कि अनधिकृत अनुपस्थिति के मामले में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ की ओर से आरक्षी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को उसे निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शेर सिंह और एक अन्य आरक्षी पर पहले भी पद का दुरुपयोग कर संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे। कुख्यात अंतरराज्यीय गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के साथ मिलकर लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा कराने के मामले में हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर 15 सितंबर 2025 को शेर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लगभग दो माह जेल में रहने के बाद 7 नवंबर 2025 को नैनीताल हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह रिहा हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

आईजी कुमाऊं ने कहा कि उक्त गंभीर प्रकरण में आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच पहले से चल रही है और उसे सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी जारी थी। अब जंतर-मंतर पर दिए गए कथित अनर्गल बयानों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी विभाग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय नियमों और प्रचलित कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119