उत्तराखंड की शार्ट फ़िल्म ” सब भल हैरु ” ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढाया

खबर शेयर करें 👉

इटरनेशनल साइंस कम्युनिटी एसोसिएशन (ISCA ) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल – 2025 मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणीयों में पूरे विश्व भर से फ़िल्में आमंत्रित की गयी थी। इस फ़िल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ मोबाइल शार्ट फ़िल्म में उत्तराखंड की शार्ट फ़िल्म ” सब भल हैरु ” All is Well) ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढाया है। यह फ़िल्म पहाड़ों से पलायन, रोजगार, पर्यावरण इत्यादि के मुद्दों को केंद्रित कर बनायीं गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


फ़िल्म एक बुजुर्ग के चिट्ठी लिखने से शुरू होती है । जिसमें बुजुर्ग अपने दिल्ली महानगर में रहने वाले बेटे को अपनी तमाम परेशानियों के बारे में चिठ्ठी लिखता है। फ़िल्म में चिट्ठी के माध्यम से बूढ़े माता – पिता के अकेलेपन और उनके रोज़ मर्रा के संघर्षो को दिखाया गया है। फ़िल्म में केवल एक ही पात्र है । बेहतरीन संवेदनशील डायलॉग और जीवंत अभिनय से इस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में अपनी जगह बनाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


फ़िल्म का डायरेक्शन और लेखन अनीता नेगी ने किया है। फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका डॉ भुवन तिवारी ने निभाई है। 12 मिनट की बनी इस लघु फ़िल्म में पहाड़ के संघर्षों और पिता -पुत्र के आत्मीय संबंधों को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फ़िल्म की डायरेक्टर अनीता नेगी और मुख्य अभिनेता डॉ भुवन तिवारी दोनों ही उच्च शिक्षा में सेवा रत है तथा राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कार्यरत है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अज़रा परवीन एवं समस्त प्राध्यापकों ने इसे महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना है। सभी क्षेत्रवासियों ने इस खबर पर हर्ष प्रकट किया है और इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनायें भेजी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119