दो हजार रुपए घूस लेता पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

विजिलेंस टीम ने देहरादून के कालसी में तैनात पटवारी को दो हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी शिकायतकर्ता के चचेरे भाइयों के मूल निवासी और जाति प्रमाण बनाने के लिए घूस ले रहा था। टीम के पहुंचते ही पटवारी ने घूस की रकम निगलने की कोशिश की। विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसके चचेरे भाइयों ने मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। चेक करने पर आवेदन निरस्त पाए गए। बताया कि शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में कालसी तहसील में तैनात पटवारी गुलशन हैदर से फोन पर संपर्क किया तो पटवारी ने उन्हें फोटो आईडी और दो हजार रुपये लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय में बुलाया था। बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। बताया कि शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सोमवार को पटवारी, गुलशन हैदर तहसील कालसी को तहसील कालसी के प्राइवेट कमरे से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

बताया जा रहा है कि ट्रैप टीम के पहुंचने पर आरोपी ने रिश्वत की रकम निगलने की कोशिश की। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर विकासनगर उपजिलाचिकित्साय लाई और मेडिकल के बाद अपने साथ ले गई। बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119