दून में कोचिंग कर रही उत्तरकाशी की युवती से दुष्कर्म
देहरादून। दून में नीट की कोचिंग कर रही उत्तरकाशी जिले की युवती से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताए। खुद को बचाने के लिए शादी करने का झांसा भी दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की 19 वर्षीय युवती पिछले डेढ़ साल से करनपुर इलाके में रहकर ऑनलाइन नीट की कोचिंग कर रही है। तैयारी के लिए वह एक लाइब्रेरी भी जाती है। लाइब्रेरी में करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात राजेंद्र चौहान निवासी करनपुर से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि बीते 16-17 अक्तूबर को आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि कमरे में जबरन दुष्कर्म किया।
राजेश ने किसी से यह बात साझा करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह चुप रही। हिम्मत जुटाकर उसने अपने पिता को यह बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा