पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को हिरासत में लिया

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर उनकी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित नाबालिग की मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74/ 115/ 351/352/ 333 और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई साबिया अंसारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई कुंदन सिंह बोरा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र सिंह और मनोज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119